श्रीनगर में तैनात कांस्टेबल मोनू सऊ का हार्ट अटैक से निधन, मंत्री अग्निमित्रा पाल ने जताई संवेदना
श्रीनगर में तैनात कांस्टेबल मोनू सऊ का हार्ट अटैक से निधन, मंत्री अग्निमित्रा पाल ने जताई संवेदना
आसनसोल: श्रीनगर में तैनात कांस्टेबल मोनू सऊ का दो दिन पहले हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। रविवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव मोहिसला पहुंचा। पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही परिवार और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
मोनू सऊ के निधन की खबर मिलने के बाद आसनसोल दक्षिण की विधायक एवं मंत्री अग्निमित्रा पाल ने उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। मंत्री ने अपने कर्मियों को परिवार के घर भेजकर परिजनों से मुलाकात कराई और दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का संदेश दिया।
इस संबंध में अनूप चटर्जी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंत्री अग्निमित्रा पाल ने मोनू सऊ के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया है।
इधर, मोनू सऊ का पार्थिव शरीर गांव पहुंचने के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। पूरे मोहिसला गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने नम आंखों से दिवंगत कांस्टेबल को श्रद्धांजलि दी। जवान के अचानक निधन से परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके में शोक व्याप्त है।

Awaz office


