28 सितंबर को भारत देश में एक साथ तीन-तीन तूफान तबाही मचाने को बेताब हैं. IMD ने यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का रेड अलर्ट जारी कर दिया है वीकेंड पर घर से निकलने से पहले संभलकर रहें
कुदरत ने इस बार मौसम के पैटर्न में ऐसा खतरनाक यू-टर्न लिया है मौसम विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन और सैटेलाइट मैप्स चीख-चीख कर बता रहे हैं कि उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर के तक हालात पूरी तरह बेकाबू हो सकता हैं. एक तरफ उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर एक ताकतवर ‘वेल-मार्क्ड लो-प्रेशर’ सिस्टम सुलग रहा है, तो दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी के रास्ते म्यांमार के समुद्री तटों से एक नया चक्रवाती बवंडर सीधे भारतीय सीमाओं की ओर पैर पसारने को बेताब बैठा है. उधर, उत्तर भारत के ऊपर एक एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) भी इस महा-संकट में फ्यूज का काम कर रहा है
यह मौसम का अल्टीमेट ‘ट्रिपल थ्रेट’ या सिस्टम का ऐसा ग्लिच है जो किसी भी वक्त बड़े तांडव में बदल सकता है. IMD के अलर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत कुल 15 बड़े राज्यों में झमाझम बारिश, बिजली गिरने और आंधी-तूफान का रेड-यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है. यूपी-बिहार से लेकर सुदूर पूर्वोत्तर तक बादलों की यह फौज तबाही का नया चैप्टर लिखने के लिए पूरी तरह तैयार है. ऐसे में वीकेंड पर घर से बाहर निकलने से पहले मौसम के इस हाई-वोल्टेज ड्रामे से अपडेट रहना ही बुद्धिमानी होगी, क्योंकि प्रकृति का यह बदला हुआ मिजाज किसी भी वक्त आपके प्लान पर पानी फेर सकता है.
.