विधायक हरे राम सिंह एवं मेयर विधान उपाध्याय के हस्तक्षेप के बाध अस्पताल प्रबंधक मुआवजा देने को तैयार

विधायक हरे राम सिंह एवं मेयर विधान उपाध्याय के हस्तक्षेप के बाध अस्पताल प्रबंधक मुआवजा देने को तैयार

रानीगंज बांसड़ा इलाके में स्थित शुभो दर्शीनी अस्पताल में एक महिला मरीज की मौत हो गई थी मरीज के परिजनों ने आरोप लगाया था कि अस्पताल प्रबंधन के लापरवाही की वजह से सोमवार मरीज की मौत हो गई वह मरीज आसनसोल नगर निगम के 6 नंबर वार्ड अंतर्गत बेनाली ग्राम के रहने वाली थी। मंगलवार वहां के स्थानीय विधायक हरे राम सिंह आसनसोल नगर निगम पहुंचे और 6 नंबर वार्ड के पार्षद और नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय के कमरे में एक बैठक हुई इस बैठक में अस्पताल प्रबंधन और मरीज के परिजन भी उपस्थित थे बैठक के बारे में हरे राम सिंह ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन की तरफ से यह स्वीकार किया गया की इलाज में कहीं ना कहीं लापरवाही हुई है इस वजह से मरीज की मौत हुई है इसलिए उन्होंने मुआवजा देने की बात स्वीकार की है उन्होंने बताया कि जिस महिला मरीज की मौत हुई है उनके दो बच्चे हैं उन दोनों बच्चों को हर महीने 5 हजार 5 हजार कर के एक बचे को अस्पताल प्रबंधन देगा यह तब तक जारी रहेगी जब तक वह बच्चे 18 वर्ष के नहीं हो जाते। इसके अलावा दोनों बच्चों के अकाउंट में डेढ़ डेढ़ लाख रुपए जमा किए जाएंगे उन्होंने कहा कि इस तरह से अस्पताल प्रबंधन द्वारा अपनी गलती स्वीकार की गई।