क्या इनके पकड़ ऊंची है अगर नहीं होती तो अब होती करवाई
आसनसोल आए दिन कट मनी खाने वाले व्यक्ति के ऊपर पूरे पश्चिम बंगाल में हो रही कार्रवाई मगर पश्चिम बर्दवान जिला में एक ऐसा भी विधानसभा क्षेत्र है जहां कट मनी खाने वाले व्यक्ति के ऊपर अब तक कार्रवाई नहीं हुई आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र पड़ने वाली नीमचा,आमकोला निवासी एवं इसीएल श्रमिक तृणमूल शासन काल में काफी श्रमिक का एवं बालू का पैसा खाते आए हैं यह व्यक्ति कोयला खदान श्रमिक कांग्रेस पद अधिकारी भी है तृणमूल शासन काल में इसीएल कोलियरी के श्रमिक खदान में कार्य करने वाले व्यक्ति को खदान के बाहर कार्य लगाने के लिए श्रमिक से लाखों लाखों रुपए लिए हैं और आज भी वह व्यक्ति खदान से बाहर काम कर रहे हैं इससे इसीएल का काफी नुकसान भी हो रहा है मिली सूत्रों की जानकारी के अनुसार नीमचा,आमकोला इलाके में और भी तृणमूल कांग्रेस एवं कोयला खदान श्रमिक कांग्रेस के पद अधिकारी है जिनका नाम शेरू खान,शिबू यादव, एवं कालू है यह व्यक्ति 2015 में जब लिफ्टिंग का कार्य चला तब तक यह लोग पैसा उगाही करते थे इतना ही नहीं इसीएल श्रमिक को कोलियरी खदान के अंदर से बाहर ड्यूटी लगाने के लिए भी इसीएल श्रमिक से इन लोगों ने लाखों रुपए वसूली की है कई व्यक्ति तो क्वार्टर अलॉटमेंट के लिए भी इन लोगों को पैसा दिया हैं यहां तक की तृणमूल सरकार में जब बालू का कार्य चलता था तो यह लोग बालू माफियाओं से लाखों रुपए वसूली करते थे नहीं तो उनके वाहन को रोक दिया जाता था आखिरकार अब तक इन लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई और बेखौफ यह लोग भी इलाके में अब तक घूम रहे हैं 2026 विधानसभा चुनाव में अपने इलाके में तृणमूल कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए काफी प्रचार प्रसार भी करते दिखे यहां तक की कई ऐसे भी कार्यक्रम में यह डियो कार्य करने वाले व्यक्ति के साथ दिखे, चर्चा का विषय यह है कि आखिरकार पार्षद से लेकर पूर्व विधायक की गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल में हो रही है मगर इनकी पकड़ क्या दूर तक है कि अब तक इनके ऊपर कार्रवाई नहीं हो पा रही है

Mr Ajay Kumar