केकेएससी की बाइक रैली, अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को शहीद दिवस में जाने की अपील

केकेएससी की बाइक रैली, अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को शहीद दिवस में जाने की अपील

आसनसोल । जेके नगर केकेएससी की और से 21 जुलाई को कोलकाता में होने वाली सभा के समर्थन में जेमारी अंचल में बाइक रैली निकाली गई. रैली का नेतृत्व गौतम सिंह ने किया. उन्होंने 21 जुलाई की सभा को सफल बनाने के लिए सभी को शामिल होने का आह्वान किया गया. उन्होंने कहा कि 21 जुलाई तृणमूल के लोगों के लिए एक भावनात्मक दिन होता है. 21 जुलाई 1993 को ममता बनर्जी के नेतृत्व में सचित्र परिचय प्रमाण पत्र की मांग पर महाकरण अभियान किया गया था. उस दिन ममता बनर्जी के नेतृत्व में लाखों की तादाद में कार्यकर्ता राइटर्स की तरफ जा रहे थे जिसे देखकर तत्कालीन वामपंथी मुख्यमंत्री ज्योति बसु और उनके अधिकारियों की नींद उड़ गयी थी और इस लिए उस दिन ज्योति बसु के आदेश पर पुलिस ने जुलूस को रोकने के लिए गोलियाँ चलाई जिसमे 13 माताओं की गोद सूनी हो गई. वही उसी दिन की याद में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 21 जुलाई को तृणमूल कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कोलकाता में शहीद सभा में उन शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्रित होंगे. उन्होंने कहा कि पूरे देश में कोई भी ऐसा राजनीतिक दल नहीं है, जो शहीद कर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए इस वृहद स्तर पर सभा का आयोजन करता हो.