प्राचीन मंदिर में तोड़फोड़ घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन और पार्षद पहुंची

प्राचीन मंदिर में तोड़फोड़ घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन और पार्षद पहुंची

आसनसोल नगर निगम क्षेत्र पड़ने वाली वार्ड संख्या 38 अंतर्गत कालीपहाड़ी इलाके में एक प्राचीन मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई इलाके के लोगों में आक्रोश। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह एक  200 साल पुराना मंदिर है मंगलवार सुबह भी यहां के स्थानीय लोगों ने मंदिर में पूजा अर्चना अर्चना की थी लेकिन दोपहर में जब मंदिर आए तो देखा कि मंदिर में तोड़फोड़ की गई है मंदिर में अंदर रखें मां काली भगवान शिव और हनुमान जी की प्रतिमा को तोड़ा गया है स्थानीय लोगों ने इस बात पर नाराजगी जताई कि यह एक बेहद प्राचीन मंदिर है इस मंदिर के साथ इस तरह का व्यवहार जिसने भी किया है उसको तुरंत पुलिस प्रशासन चिन्हित करें और उसे कड़ी से कड़ी सजा सजा दिलाई जाय घटना की सूचना पाकर 38 नंबर वार्ड की पार्षद मीना कुमारी हांसदा मौके पर पहुंची और उन्होंने कहा कि मंदिर में तोड़फोड़ की गई है प्रतिमा को भी तोड़ा गया है उन्होंने कहा कि जिसने भी यह काम किया है चुनाव के दौरान साजिश के तहत माहौल को बिगड़ने के लिए यह काम किया गया है उन्होंने तुरंत इस पर पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की