गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिसिया अभियान, डॉक्टर का स्टिकर लगी कार से 30 किलो गांजा जब्त, 3 धराए

गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिसिया अभियान, डॉक्टर का स्टिकर लगी कार से 30 किलो गांजा जब्त, 3 धराए

दुर्गापुर । पहले दिन (रविवार) 4 महिला समय 5 आरोपियों को 37 किलो 650 ग्राम गांजा जब्त किया गया और उसके ठीक दूसरे दिन (सोमवार) 3 आरोपियों को डॉक्टर का स्टिकर लगी कार से 30 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस के गांजा तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान के बाद गांजा तस्करों में हड़कंप मच गया है। वहीं इन तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की मांग की गई, ताकि इस गांजा तस्करी के मास्टरमाइंड समेत इस धंधे में जुड़े अन्य आरोपियों को दबोचा जा सके। बताया जाता है कि दुर्गापुर के मानकर रोड पर बुदबुद थाना पुलिस ने डॉक्टर के स्टिकर लगी कार को संदेह के आधार पर रोका और उसकी तलाशी ली गयी, जहां 30 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। यह गांजा ओडिशा से मुर्शिदाबाद ले जाया जा रहा था। पुलिस ने कार में सवार कमलूद्दीन शेख (चालक), हबीबुल शेख (वाहन मालिक) और बाबू शेख (व्यवसायी) को गिरफ्तार किया। तीनों मुर्शिदाबाद के निवासी हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मानकर कॉलेज के पास संदिग्ध कार को रोका और तीनों व्यक्तियों से पूछताछ कर गाड़ी की तलाशी ली। जहां गांजे की बड़ी खेप बरामद हुई। तीनों आरोपियों को दुर्गापुर अनुमंडल न्यायालय में पेश किया गया। मालूम हो कि ररविवार को दुर्गापुर कोकोवन थाना पुलिस ने 37 किलो 650 ग्राम गांजे के साथ 4 महिला समेत 5 को गिरफ्तार किया था। शिल्पांचल में गांजा तस्करों की बढ़ती सक्रियता को लेकर पुलिस लगातार अलर्ट पर है ओर कार्रवाई जारी रखे हुए है।