अराजनीतिक महिला संगठन का नगर निगम में राखी उत्सव

आसनसोल : पूरे देश में राखी उत्सव मनाया जा रहा है। बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांध कर भगवान से उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना करती है। उत्सव को पूरे देश के साथ पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। वहीं आसनसोल नगर निगम में गुरुवार को अराजनीतिक महिला संगठन की तरफ से राखी उत्सव पालन किया गया। महिला संगठन की अल्पना बनर्जी ने कहा कि हम सभी महिलाओं ने आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय, उपमेयर, मेयर परिषद सदस्य, पार्षद, निगम के अधिकारियों को राखी बांधकर राखी उत्सव मनाया। इसके साथ हम लोग यहां पेड़ के नीचे संगीत के माध्यम से भी राखी उत्सव मना रहे हैं। इस पर्व को हम सभी महिलाएं एक साथ मिलकर मना रहे हैं। हमारे महिला संगठन में सभी धर्म की महिलाएं हैं, जो इस राखी उत्सव में शामिल हुई है। यह सभी धर्म एवं जाति के लिए सम्मानजनक बात है और एक साथ मिलकर हमलोग ऐसे ही आने वाले पर्व को भी मनाएंगे।