आसनसोल नगर निगम के गार्ड की पिटाई, कार्रवाई की मांग

आसनसोल नगर निगम के गार्ड की पिटाई, कार्रवाई की मांग

आसनसोल : शिक्षक दिवस के दिन मंगलवार को आसनसोल नगर निगम के गार्ड को ड्यूटी के दौरान एक युवक व एक युवती पिटाई कर दी। गार्ड की इतनी सी भूल थीं कि वह अपनी ड्यूटी ठीक से कर रहा था। आसनसोल नगर निगम के गेट के पास बाइक चालक (आम लोग) गाड़ी लगा रहे थे, उसे मना करने के दौरान युवक और युवती आग बबूला हो गए, उन्होंने आओ देखा ना ताओ, गार्ड को ही पीट डाला। ऐसा ही आरोप निगम के सुरक्षा कमियों ने लगाया है। बाद में नगर निगम के सभी गार्ड एक साथ इकट्ठा हो गए और इस घटना का प्रतिवाद करने लगे। इसे देखते हुए स्थिति बिगड़ी और काफी संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया। वहीं  आसनसोल नगर निगम की तरफ से पुलिस को मामले की सूचना दी गई। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और उक्त गार्ड से पूछताछ की और उसके बाद कार्रवाई शुरू की है। सुरक्षा एजेंसी की तरफ़ से मोहम्मद आलम ने बताया कि हमलोगों ने नगर निगम प्रशासन को इस बारे में जानकारी दी है। इस विषय में व्यवस्था लेने के लिये कहा है। सुशांत मुर्मू नामक गार्ड ने कहा कि हम सिर्फ अपनी ड्यूटी कर रहे थे और उक्त व्यक्ति को गाड़ी यहां से हटाने के लिए कर रहे थे, उसी समय अचानक उन्होंने हमपर हमला कर दिया। हमने इस विषय में अपने अधिकारियों को जानकारी दी है।

वही इस विषय पर आसनसोल नगर निगम के मेयर परिषद सदस्य गुरदास चटर्जी ने कहा कि यह व्यस्ततम रास्ता है और नगर निगम का गेट यही पड़ता है। हम लोगों ने बार-बार लोगों से आग्रह किया है कि नगर निगम के गेट के पास कोई भी वाहन खड़ा न करें, क्योंकि नगर निगम एक इमरजेंसी परिसेवा है। कई गाड़ियां यहां से निकलती हैं और कार्य करने के लिए जाना पड़ता है। अगर गेट के पास कोई गाड़ी खड़ा कर देता है, इससे असुविधा होती है। गार्ड अपनी ड्यूटी कर रहा था। हमलोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी है। गुरुदास चटर्जी ने बताया कि पुलिस को निगम की तरफ से कहा गया है कि हमें एक स्थायी तौर पर सुरक्षा की व्यवस्था की जाए।