महेंद्र शर्मा और भाई सुरेंद्र शर्मा के खिलाफ बनाए गए एक अपार्टमेंट के निवासियों ने धोखाधड़ी का आरोप
आसनसोल के दो बिल्डर महेंद्र शर्मा और उनके भाई सुरेंद्र शर्मा के खिलाफ उनके द्वारा बनाए गए एक अपार्टमेंट के निवासियों ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है इनका कहना है कि 2011 में बिल्डिंग बनना शुरू हुआ था उसे समय महेंद्र शर्मा और सुरेंद्र शर्मा ने अपार्टमेंट में घर लेने वाले लोगों से बड़े-बड़े वादे किए थे चाहे वह पानी की आपूर्ति हो या अग्निशमन की सुविधा लेकिन देखा जा रहा है कि एक भी वादा पूरा नहीं किया गया उन्होंने कहा कि 2017 में बिल्डिंग बनकर तैयार हुई उसके बाद से धीरे-धीरे लोग आने लगे इस वक्त पूरे अपार्टमेंट में 42 लोग हैं लेकिन सबको पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है नगर निगम से पानी मंगवाकर वह अपना काम चला रहे हैं जब भी वह महेंद्र शर्मा और सुरेंद्र शर्मा से इस बारे में बात करते हैं तो दोनों भाई यहां के निवासियों को सिर्फ आश्वासन देते हैं और कहते हैं की बहुत जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा आखिरी बार उनसे जुलाई के महीने में वार्तालाप हुई थी तब भी उन्होंने कहा था कि 7 दिनों के अंदर सारी समस्या का समाधान हो जाएगा लेकिन जुलाई से अब दिसंबर आ गया साल खत्म होने को आया है लेकिन अभी तक उनके समस्या का समाधान नहीं हुआ उन्होंने साफ कहा कि उनके साथ महेंद्र शर्मा और सुरेंद्र शर्मा ने धोखाधड़ी की है उन्होंने कहा कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं निकल गया तो आने वाले समय में वह प्रशासन के विभिन्न स्तरों पर अपनी शिकायत दर्ज कराएंगे।
Mr Ajay Kumar