आसनसोल उत्तर से भाजपा के प्रत्याशी कृष्णेन्दु मुखर्जी जनसंपर्क अभियान चलाया

आसनसोल उत्तर से भाजपा के प्रत्याशी कृष्णेन्दु मुखर्जी जनसंपर्क अभियान चलाया

आसनसोल :आसनसोल उत्तर से भाजपा के प्रत्याशी कृष्णेन्दु मुखर्जी ने शुक्रवार भाजपा मंडल दो अंतर्गत विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया इस मौके पर विरींची लाल धर्मशाला हनुमान मंदिर निरंकारी भवन बर्तन पाड़ा आदि इलाकों में उन्होंने प्रचार अभियान किया इसके अलावा वह शनि मंदिर नूरुद्दीन रोड आदि इलाकों में भी गए और लोगों से मिले इस मौके पर उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के समर्थन में मतदान करने के लिए लोगों से आग्रह किया इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए कृष्णेन्दु मुखर्जी ने कहा कि जनसंपर्क अभियान के दौरान जो प्रतिक्रिया लोगों से मिल रही है वह अभूतपूर्व है लोग टीएमसी के शासन से परेशान हो चुके हैं और परिवर्तन चाहते हैं और खासकर आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोग भी अपने वर्तमान विधायक से निराश हो चुके हैं और परिवर्तन की आस लिए भाजपा की तरफ देख रहे हैं उन्होंने आश्वासन दिया कि भाजपा अगर सत्ता में आती है तो यहां के लोगों की जो भी परेशानियां हैं उनको दूर किया जाएगा उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या बहुत बड़ी समस्या है इसके अलावा जल जमाव भी एक बहुत बड़ी समस्या है लेकिन वर्तमान प्रशासन और विधायक ने इसके लिए कुछ भी नहीं किया है लेकिन अगर उन्हें जनता का समर्थन मिलता है तो वह इन परेशानियों को जरूर दूर करेंगे