आसनसोल दक्षिण भाजपा प्रत्याशी ने किया प्रचार प्रसार
आसनसोल :आसनसोल दक्षिण की भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल ने शुक्रवार आसनसोल नगर निगम के 95 नंबर वार्ड के श्याम बाध कैंटीन पाड़ा क्षेत्र में प्रचार किया। यहां उन्होंने लोगों से बातचीत की और उनकी सुविधाओं और असुविधाओं के बारे में जानने की कोशिश की।इस बारे में अग्निमित्रा पाल ने कहा कि इस क्षेत्र में विकास नहीं हुआ है। उन्होंने टीएमसी उम्मीदवार तापस बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे दो बार इस क्षेत्र के विधायक रहे हैं और वे तब विधायक थे जब राज्य में टीएमसी की सरकार थी, लेकिन इसके बावजूद कोई विकास नहीं किया गया। इसलिए टीएमसी जो दावा कर रही है कि उन्होंने विकास किया है और लोगों को विकास की कहानी सुना रही है, वह पूरी तरह से झूठ है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में रास्ता नहीं है निकासी व्यवस्था नहीं है घर बनाने की अनुमति दे दी गई है लेकिन बिना रास्ते और जल निकासी व्यवस्था के कोई घर कैसे बनाएगा भाजपा प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि जब तक टीएमसी के नेताओं को पैसे नहीं मिलते तब तक किसी को भी घर बनाने की अनुमति नहीं मिलती है उन्होंने कहा कि जिस तरह से सिंडिकेट राज और भ्रष्टाचार को टीएमसी के नेताओं ने बढ़ावा दिया है उसी का नतीजा है कि आज पूरे बंगाल के साथ-साथ इस क्षेत्र में भी विकास बिल्कुल भी नहीं हुआ है इसीलिए लोग परेशान हो चुके हैं और अब परिवर्तन चाहते हैं उन्होंने आसनसोल दक्षिण से टीएमसी प्रत्याशी तापस बनर्जी से सवाल किया कि अगर उनके दावे के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र का विधायक रहते हुए उन्होंने यहां पर काफी विकास किया है तो पार्टी की तरफ से बार-बार उन्हें हटा क्यों दिया जाता है पहले वह इस विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे फिर बाद में यहां से हटाकर उन्हें रानीगंज भेज दिया गया अब सुनने में यह आ रहा है कि रानीगंज में भी टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा ही पोस्टर लगाए जा रहे हैं कि वह तापस बनर्जी को नहीं चाहते इसलिए यह भी सवाल खड़ा होता है कि बार-बार उन्हें हटाने की जरूरत क्यों पड़ती है अगर वह अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास करते हैं तो
Mr Ajay Kumar