आसनसोल दक्षिण में राजनीतिक बदलाव पूर्व पार्षद के बेटे समेत 50 लोग बीजेपी में शामिल
आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के कालीपहरी इलाके में पूर्व पार्षद मतिश वाद्यकर के बेटे गोपाल वाद्यकर ने भाजपा का दामन थामा गोपाल वाद्यकर ने अपने परिवार के करीब 49-50 सदस्यों के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा।इस विषय में गोपाल वाद्यकर ने बताया कि वह वर्ष 2006 से वामपंथी राजनीति से जुड़े हुए थे और लाल झंडे के साथ सक्रिय थे। उनके पिता मतिश वाद्यकर भी करीब 10 वर्षों तक पार्षद रह चुके हैं। हालांकि अब उन्होंने विचारधारा में बदलाव करते हुए बीजेपी में शामिल होने का फैसला लिया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदर्शों और बीजेपी की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने यह कदम उठाया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में वह और मेहनत कर पार्टी को मजबूत करेंगे और वर्तमान सरकार को हटाने के लिए काम करेंगे।
गोपाल वाद्यकर ने बताया कि उन्होंने आसनसोल दक्षिण की बीजेपी नेता अग्निमित्रा पॉल के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ली है। उनके अनुसार, अग्निमित्रा पॉल के काम और संगठन क्षमता से प्रेरित होकर ही उन्होंने बीजेपी जॉइन की।बताया जा रहा है कि गोपाल वाद्यकर का परिवार कालीपहरी क्षेत्र के वार्ड नंबर 38 (पूर्व में 34) से जुड़ा हुआ है।
इस सामूहिक सदस्यता को क्षेत्र की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है, जिसका असर आगामी विधानसभा चुनाव पर पड़ सकता है।
Mr Ajay Kumar