पांडेश्वर विधानसभा को लेकर भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी एसआईआर को लेकर सोशल मीडिया पर पांडेश्वर विधानसभा के लोगों की सतर्क
पांडवेश्वर के पूर्व विधायक और भारतीय जनता पार्टी के नेता जितेंद्र तिवारी ने बुधवार अपने सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो वार्ता जारी किया जिसमें उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में एस आई आर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है बूथ लेवल ऑफिसर लोगों के घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फॉर्म दे रहे हैं लेकिन उन्हें खबर मिली है कि पांडवेश्वर में नरेंद्र द्वारा अपने टीएमसी कार्यकर्ताओं को यह निर्देश दिया है कि वह वहां के लोगों के फॉर्म भर दें इतना ही नहीं जितेंद्र तिवारी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र ने अपने टीएमसी कार्यकर्ताओं को यह आदेश भी दिया है कि उसे विधानसभा क्षेत्र में जो मतदाता अब इस दुनिया में नहीं है उनके नाम पर भी फॉर्म भरवाए जाएं। या फिर जो मतदाता अब किसी एक केंद्र पर नहीं रहती वहां से चले गए हैं उनके नाम पर भी फॉर्म भरवारा जा रहा है इसके लिए नरेंद्र टीएमसी कार्यकर्ताओं को 50 से ₹200 तक हर फॉर्म के लिए दे रहे हैं जितेंद्र तिवारी ने कहा कि इस तरह से मृत मतदाता और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में रखने के लिए अगर टीएमसी कार्यकर्ता ऐसा करते हैं तो भाजपा से बर्दाश्त नहीं करेगी और बहुत जल्द भारतीय जनता पार्टी की तरफ से चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की जाएगी उन्होंने पांडेश्वर की जनता से भी अनुरोध किया कि वह इस तरह से अपना फॉर्म टीएमसी कार्यकर्ताओं से ना भरवाएं क्योंकि अगर फॉर्म में कोई अनियमितता पाई जाती है तो बाद में इसका खामियाजा उसे मतदाता को भुगतना पड़ेगा टीएमसी कार्यकर्ता पल्ला झाड़ लगा उन्होंने बूथ लेवल ऑफीसरों से भी कहा कि वह इस विषय पर खास नजर रखें क्योंकि अगर एक भी मृत मतदाता या स्थानांतरित मतदाता का नाम मतदाता सूची में रह गया तो आखिरकार बुथ लेवल ऑफीसरों पर गाज गिरेगी। उन्होंने पांडेश्वर की जनता से अनुरोध किया कि वह अपना फार्म या तो इलाके के किसी शिक्षित व्यक्ति से भरवाएं या खुद भरें।
Mr Ajay Kumar