नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के आरोप में तृणमूल के उप-प्रधान गिरफ्तार पुलिस ने अदालत में किया पेश
आसनसोल सालानपुर के रूपनारायणपुर फांड़ी पुलिस की कार्रवाई, आर्थिक धोखाधड़ी सहित कई आरोपों की जांच जारी
आसनसोल/ पश्चिम बंगाल में कट मनी और धोखा धड़ी वाले व्यक्ति की खैर नहीं आए दिन हो रही है गिरफ्तारी सालानपुर: पश्चिम बर्धमान जिले के सालानपुर ब्लॉक अंतर्गत जीतपुर-उत्तरामपुर ग्राम पंचायत के तृणमूल कांग्रेस के उप-प्रधान सुरजीत मोदक को रूपनारायणपुर फांड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुरजीत मोदक के खिलाफ नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे लेकर कथित आर्थिक ठगी करने सहित कई शिकायतें दर्ज हैं। इन्हीं आरोपों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया।
सोमवार को पुलिस ने आरोपी को आसनसोल अदालत में पेश किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और शिकायतों के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
फिलहाल मामले में विस्तृत जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Mr Ajay Kumar