दो बसों में आगे निकलने की होड़ में हादसा, बाल-बाल बचे कई

दो बसों में आगे निकलने की होड़ में हादसा, बाल-बाल बचे कई

आसनसोल । नियामतपुर फाड़ी अंतर्गत नियामतपुर स्थित जीटी रोड पर दोपहर करीब 4 बजे दो बसों में लगी आगे निकलने की होड़ में हादसा हो गया, लेकिन बड़ा हादसा होते-होते टल गया। आसनसोल से नियामतपुर की और जा रही दो मिनी बसें तेज गति से एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में थी, तभी पीछे से आ रही मिनी बस ने जमने वाली मिनी बस को टक्कर मार दी, जिससे अगली बस नियंत्रण खोकर एक दुकान के पास जा पहुंची, दुकान के एकदम करीब जा पहुंची बस को चालक ने किसी तरह रोका, जिससे वहां खड़े राहगीर और दुकान के पास मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। लेकिन दुकान के पास खड़ी दुकानदार की बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। लेकिन हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। दोनों बसों की आगे निकलने की प्रतिस्पर्धा में यह घटना हुई, जिसे लेकर लोगों में रोष है। घटना को अंजाम देने वाली मिनी बस को लेकर चालक निकल गया, जहां नियामतपुर फाड़ी पुलिस ने पहुंचकर दुकान के पास पहुंच चुकी मिनी बस और बाइक को जब्त कर लिया। पुलिस अब फरार होने वाली बस की तलाश में लगी है।