आसनसोल में अपराधी फिर बेख़ौफ, व्यवसायी के कर्मी को हथियार दिखाकर लुटे 11 लाख

आसनसोल में अपराधी फिर बेख़ौफ, व्यवसायी के कर्मी को हथियार दिखाकर लुटे 11 लाख

आसनसोल । आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत आसनसोल क्षेत्र में काफी समय बाद फिर एक बार दिनदहाड़े लूट करने वाले अपराधी सक्रिय होते दिख रहे है। अपराधियों ने अपनी सक्रियता की दस्तक शनिवार को दे दी है। जहां दिनदहाड़े व्यवसायी के कर्मी से हथियार दिखाकर 11 लाख रुपये लूट लिए और खुलेआम फरार भी हो गए। घटना आसनसोल साउथ पीपी के फतेहपुर इलाके में घटी। जहां नियामतपुर के आटा व्यापारी राकेश जुलानिया का कर्मी शनिवार को कलेक्शन किये हुए रुपये लेकर वापस लौट रहा था, तभी फतेहपुर जीटी रोड पर अपराधी हथियार लेकर पहुंचे और उक्त कर्मी से 11 लाख रुपये लूट लिए। सूचना मिलने के बाद आसनसोल साउथ पीपी पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित कर्मियों से पूरी जानकारी लेने के बाद मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है। बताया जाता है कि काफी समय बाद आसनसोल में इस तरह की लूट की घटना सामने आयी है, लेकिन इस घटना ने व्यवसाई वर्ग समेत आम लोगों में दहशत फैला दी है। वहीं अपराधियों ने इस घटना को दिनदहाड़े अंजाम देकर पुलिस को भी खुली चुनौती दी है।