अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
आसनसोल :पश्चिम बंगाल सरकार में अर्बन डेवलपमेंट एंड म्युनिसिपल अफेयर्स मंत्री अग्निमित्रा पाल द्वारा गुरुवार आसनसोल बाजार इलाके का दौरा किया गया था और पुलिस प्रशासन को कड़ी हिदायत दी गई थी कि रास्ते के किनारे जो फुटपाथ पर अवैध रूप से अतिक्रमण करके दुकान लगाए गए हैं उनको हटाना होगा। मंत्री के इस निर्देश का पालन करते हुए शुक्रवार आसनसोल के राहा लेन से लेकर गिरजा मोड तक प्रशासन द्वारा रास्ते के किनारे जो अवैध रूप से अतिक्रमण हुआ था उन दुकानों को बुलडोजर के सहारे हटाने का अभियान आरंभ कर दिया गया इस मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी रास्ते के किनारे जो भी अवैध रूप से दुकान लगाई गई थी उन दुकानों को आज हटा दिया गया इस बारे में कुछ दुकानदारों ने बताया कि कल ही इस बात की घोषणा हुई और आज अधिकारी उनकी दुकानों को तोड़ने आ गए उन्हें अपना सामान भी निकालने का मौका नहीं मिला इतना ही नहीं उनकी दुकानों को जिस तरह से तोड़ा जा रहा है उससे उन्हें काफी नुकसान भी हो रहा है लेकिन उन्हें इस बारिश के मौसम में अपने दुकानों को ठीक तरीके से हटाने का भी मौका नहीं दिया गया

Mr santosh rana