दामोदर नदी में डूबे दोनों किशोरों के शव बरामद, लेकिन बालू माफियाओं पर कार्रवाई नहीं

दामोदर नदी में डूबे दोनों किशोरों के शव बरामद, लेकिन बालू माफियाओं पर कार्रवाई नहीं

आसनसोल । कुल्टी थाना अंतर्गत सांकतोड़िया फाड़ी अंतर्गत डिसरगढ़ पीरस्थान समीप दामोदर नदी में शनिवार को स्नान करबे के दौरान डूबे दोनों किशोरों के शव रविवार को बरामद किए गए। दोनों किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल व्हेज दिया गया। लेकिन किशोरों के डूबने के मुख्य कारण माने जाने वाले बालू खनन को लेकर किसी भी तरह की कार्रवाई प्रशासन के स्तर से देखने को नहीं मिली। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बालू माफियाओं की सेटिंग कितनी मजबूत और उपर तक है। मालूम हो कि शनिवार को बर्नपुर मदरसे के दोनों किशोर यहां डुब गए थे। काफी तलाश के बाद भी शनिवार को इनका सुराग नहीं मिला। रविवार को फिर से तलाश शुरू की गई। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह डिसरगढ़ सुभाष सेतु के पास तनवीर आलम और रकीब आलम का शव सालतोड़ा पुलिस ने बरामद किया। सूत्रों के अनुसार रकीब आलम का शव सालतोड़ा पुलिस ने नदी से बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए बांकुड़ा जिला अस्पताल भेज दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी के विभिन्न घाट पर इन दिनों कुछ लोग बेतहाशा रूप में बालू खनन कर रहे है, खुलेआम ट्रैक्टर और टेम्पू में भर-भर कर बालू की तस्करी की जा रही है। इस तरह से हो रहे बालू खनन के कारण नदी में गड्ढे हो गए है, जिससे कहीं पर गहराई कम तो कहीं पर काफी ज्यादा है, जिसका अनुमान लगाना हर किसी के लिए संभव नही और वे दुर्घटना का शिकार हो रहे है।