एआइएमआइएम के नेता दानिश ने भाजपा विधायक असीम सरकार के ऊपर की एफआईआर दर्ज
आसनसोल। एआइएमआइएम के पश्चिम बर्धमान जिला अध्यक्ष दानिश अजीज द्वारा पार्टी एआइएमआइएम पार्टी के और से हरिन घाटा के भाजपा विधायक असीम सरकार

के खिलाफ आसनसोल उत्तर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई इस बारे में दानिश अजीज ने कहा की असीम सरकार ने पवित्र कुरान के खिलाफ जो बयान दिया है उसकी जितनी आलोचना या निंदा की जाए कम है उन्होंने कहा कि असीम सरकार ने सारी हदों को पार करते हुए पवित्र कुरान की शान में गुस्ताखी की है इसके खिलाफ आज लिखित शिकायत दर्ज कराई गई उन्होंने मांग की की पश्चिम बंगाल राज्य प्रशासन असीम सरकार के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करें दानिश अजीज ने कहा कि गुरुवार तक का समय दिया जा रहा है अगर गुरुवार तक असीम सरकार को गिरफ्तार नहीं किया जाता और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की शुरुआत नहीं की जाती तो शुक्रवार से पूरे प्रदेश में ए आई एम आई एम की तरफ से व्यापक आंदोलन किया जाएगा उन्होंने कहा कि भाजपा के हर बड़े नेता के घर का घेराव किया जाएगा और तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा जब तक असीम सरकार के खिलाफ भारत के संविधान के मुताबिक हेट स्पीच के लिए कार्रवाई नहीं की जाती। दानिश अजीज ने कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार ने बंगाल की जनता के खिलाफ काफी नकारात्मक गतिविधियां की हैं लेकिन जिस तरह से पवित्र कुरान के खिलाफ भाजपा विधायक ने बयान दिया है वह नाकाबिले बर्दाश्त है
Mr Ajay Kumar