दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने की लाला की जमानत खारिज, बढ़ सकती है मुसीबत

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने की लाला की जमानत खारिज, बढ़ सकती है मुसीबत

आसनसोल । अवैध कोयला कारोबार के मामले में सीबीआई और ईडी के जाल में फंसे अनूप माजी उर्फ लाला की मुसीबत फिर एक बार बाद गयी है, या फिर कहा जाए कि उसकी बड़ा झटका लगा है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लाला की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। लाला पर 1014 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति इकट्ठा करने का आरोप है। जिसके बाद से देश की केंद्रीय जांच एजेंसी की विशेष नजर थी। सीबीआई ने उसे अवैध कोयला खनन और तस्करी के मामले में मुख्य आरोपी बनाया था। वही जांच करते हुए ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच करते हुए लाला की 163 करोड़ की संपत्ति जब्त की थी। ईडी और सीबीआई दोनों ने अनूप उर्फ लाला को पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन लाला द्वारा संपत्तियों के स्रोत को लेकर दिए गए जावाब से जांच एजेंसी संतुष्ट नहीं हुई और दिल्ली कोर्ट में मामला दर्ज कराया। अब लाला ने जो जमानत याचिका दायर की थी, उसे कोर्ट ने सख्ती से ठुकरा दिया है। जमानत याचिका रद्द होने के बाद लाला की गिरफ्तारी की संभावना प्रबल हो गई है। जानकारों की मानें तो ईडी आगे उसकी अन्य संपत्तियों को भी चिन्हित कर सकती है। मालूम हो कि एक समय तक मामूली व्यक्ति लाला अचानक से कोयला किंग बन गया, लाखों-करोड़ों रुपये के मालिक बन गया, उसके नीचे काम करने वालों की लाइन लग गयी। बड़े-बड़े माफिया उससे संपर्क करने और उसके साथ हाथ मिलाने को कतार में थे। इसके बाद विख्यात कोयला तस्कर जयदेव मंडल, निरोद मंडल, नारायण खड़का, विकाश मिश्रा समेत कई लाला के सम्पर्क में आये और यह काला साम्रज्य लगाएर परवान चढ़ा। लेकिन सीबीआई और ईडी को इसकी भनक लग गयी और जांच तेज हो गयी। भले ही यह सभी माफिया अभी जमानत पर है, भले ही यह लोग फिलहाल कोयले के कारोबार से दूर है, लेकिन शिल्पांचल में कोयले का धंधा काफी धड़ल्ले से चल रहा है। सिर्फ कोयला ही नहीं, अब तो बालू, जुआ भी रम-रम चल रहा है। लेकिन इन सब पर अंकुश लगाने वाला कोई नहीं।