दुष्कर्म पीड़ित को अस्पताल कर्मियों ने किया परेशान, शिकायत

आसनसोल : कुल्टी थानांतर्गत चिनकुडी निवासी 13 साल की किशोरी, जो दुष्कर्म पीड़ित है। उसका इलाज आसनसोल जिला अस्पताल में चल रहा है। पीढ़ित ने अस्पताल के कर्मियों पर उसे परेशान करने व उससे उल्टे सीधे सवाल करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद विनोद शाव, सुजीत सिंह के नेतृत्व में चिनकुडी निवासियों ने जिला अस्पताल अधीक्षक का घेराव कर घटना का विरोध जताया। इस विषय पर विनोद शाव ने कहा कि घटना में जो भी दोषी है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। मालूम हो कि 10 फरवरी को किशोरी अचानक गायब हो गयी थी, 11 फरवरी को किशोरी लोटी और उसने इलाके के 5 युवकों पर खाली पड़े घर मे दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। जिसके बाद तृणमूल के पूर्व पार्षद रोहित नोनिया ने पुलिस को 7 दिनों के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने पर बड़े आंदोलन की धमकी दी थी। इधर पीड़िता की तबियर बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी बीच सूचना मिली कि पीड़िता को अस्पताल कर्मी परेशान कर रहे है। जिसके बाद शनिवार को अस्पताल में हंगामा हुआ। अस्पताल अधीक्षक ने जांच करने और कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समापत हुआ।