इलेक्टोरल बॉन्ड में सबसे अधिक वसूले भाजपा ने, कांग्रेस का विरोध जुलूस

आसनसोल : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चुनाव आयोग ने जानकारी पोर्टल पर अपलोड की। जिसमें यह देखा गया कि 2018 में इलेक्टोरल बॉन्ड शुरू होने के बाद सबसे ज्यादा चंदा भाजपा को 50% से भी ज्यादा मिला है। दूसरे स्थान पर तृणमूल और तीसरे स्थान पर कांग्रेस है। इसे लेकर कांग्रेस ने आसनसोल में विरोध रैली निकाली। इसके जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेसियों ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर भाजपा द्वारा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बड़े-बड़े कॉर्पोरेट घरानों से हफ्ता वसूली की गयी। पैसे वसूले गए हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि 2018 में जब इलेक्टोरल बॉन्ड की शुरुआत हुई थी, तब से लेकर अभी तक देखा जा रहा है कि अकेले भाजपा को ही सबसे ज्यादा 6000 करोड रुपए से भी अधिक का चंदा प्राप्त हुआ है। ईडी सीबीआई का डर दिखाकर उनसे चंदा वसूल गया है। इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए भाजपा को कई करोड़ रुपए चंदे के तौर पर मीले। राहुल गांधी ने जो बात कही थी कि भाजपा केंद्रीय जांच एजेंसियों का हफ्ता वसूली के लिए इस्तेमाल कर रही है, वह बिल्कुल सही थी। तृणमूल पर भी हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि एक क्षेत्रीय पार्टी को भाजपा के बाद सबसे ज्यादा चंदा मिल रहा है, यह आश्चर्यजनक बात है। 70 सालों में कांग्रेस ने देश में सिर्फ भ्रष्टाचार नही किया, असली भ्रष्टाचारी भाजपा है, जिसने 10 वर्षों में ही अपना लाभ कर दिया।