दो दिवसीय श्रमिक मेला का उद्घाटन
आसनसोल रेलपार के शीतला मैदान में राज्य के श्रम विभाग द्वारा दो दिवसीय श्रमिक मेला आयोजित किया. राज्य के मंत्री मलय घटक, आईएनटीटीयूसी प्रदेश अध्यक्ष ऋतब्रत बनर्जी, डीएम एस पन्नाबलम, जिप सभाधिपति विश्वनाथ बाउरी, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उपमेयर अभिजीत घटक ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर उद्घाटन किया। मौके पर मंत्री मलय ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता द्वारा श्रमिकों के कल्याण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। श्रमिक कल्याण योजना के तहत वाममोर्चा के शासन में 2000 से 2011 तक असंगठित श्रमिकों को मात्र 9 करोड़ की सहायता राशि दी गयी थी। वहीं ममता सरकार बनने के बाद करीब 2 हजार करोड़ रुपये की सहायता दी गयी है। देश में स्थायी श्रमिक मात्र 7 फीसदी और अस्थायी श्रमिक 93 फीसदी है। राज्य के श्रम विभाग के असंगठित मजदूरों की योजना में एक करोड़ 64 लाख लोग जुड़े हैं। इस तरह देखा जाये तो श्रम विभाग श्रमिकों और उनके परिजनों समेत 5 से 7 करोड़ लोगों को सेवा दे रहा है। इससे पता चलता है कि मुख्यमंत्री श्रमिकों को लेकर कितनी गंभीरता से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने जनकल्याण के लिए 48 योजनाओं की शुरूआत की। वहीं मोदी सरकार लोगों का रोजगार छीन रही है। कारखानों को बंद कर दिया, कोयला खदानों को बंद कर दिया, गैस एवं पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा रही है।
Mr Ajay Kumar